मोदी जी लफ्जों कि बाज़ीगरी से देश नहीं बदलते

शब्दों की बाज़ीगरी से चल रही भाजपा सरकार ?

देश के शीर्ष पर बैठे सत्ताधीष कि अति महत्वाकांक्षा उस दिन हीं दिख गयी थी जब उन्होंने गुजरात के अन्दर लालकिला का प्रारुप तैयार करवाकर तीरंगा लहराया ।

नेतृत्व को लेकर , राष्ट्रमंडल , कोयला दवा 2g घोटाला में प्रत्यक्ष परोछ भागेदारी आदि में शामिल होने का संदेह आक्रोश में परिणत हो गया था /

कारपोरेट लाबी के माल मीडिया के दलाल ने एक बनावटी आभामंडल तैयार किया और गुजरात के विवादित मुख्यमंत्री को इस कदर उछाला कि लहर सुनामी सी उठ गई /
लोगों को लगा मोदी जी पीएम बनेंगे तो दाऊद क्या और पाकिस्तान क्या चाईना हमारे दरवाजे पर नाक रगडेगा ...महंगाई यूं उडनछू हो जायगी जैसे अमरीका कि दादागिरी , रुपया डालर से दूना उग्रवादी तो छोडो अपराधी भी पैदा नहीं होगा , देश में एक भी  बेरोजगार नहीं रहेगा / अथाह काला पीला लाल धन स्वीस बैंक से हमारे देश में आयेगा तकरीबन 15 लाख का हिस्सा हर भारतीय को मिलेगा / किसानों को फसलों के वाजीब मुल्य मिलेंगे ,  बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा युवाओं के लिए युवा आयोग का गठन होगा गरीबों को घर मिलेगा पर यह क्या मोदी जी ने सत्ता संभालते  ही हवाई जहाज और विदेश दौरे का ऐसा कार्यक्रम चलाया कि लोगों को लगा मानो हमने प्रधानमंत्री नहीं विदेश मंत्री  चुन लिया देश में मोदी का विरोध बढ़ने लगा . लोग नित्य प्रति हो रहे आतंकवादी घटनाओं से आहत होने लगे तभी माननीय प्रधानमंत्री ने क्रॉस बॉर्डर फायरिंग को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम देकर क्रेडिट लेने की कोशिश की हलाकि पाकिस्तान ने अपने देश के अंदर किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक से इंकार किया .

हो सकता है पाकिस्तान की सरकार झूठ बोल रही हो पर यह झूठ उसने तब नहीं बोला जब "बराक ओबामा की सरकार ने पाकिस्तान के कराची में सर्जिकल स्ट्राइक कर ओसामा बिन लादेन को मारा था" उस समय तो पाकिस्तान ने सहर्ष स्वीकार किया था यहां सर्जिकल स्ट्राइक हुई खैर अगर यह सर्जिकल स्ट्राइक थी भी तो इससे पहले देश की सेना ने चार और सर्जिकल स्ट्राइक किए थे हां तब की सरकार ने इसका प्रचार नहीं किया था , न हीं सेना की किसी अफसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी दी थी
बहुत कुछ देश में पहली बार हो रहा इस कार्यक्रम को जब समय बीत गया लोगों के जेहन में फिर से काला धन का गुबार भरने लगा तो सरकार प्रायोजित एक और शानदार ड्रामा देश की जनता को दिखाया गया जब #साहिब को लगा कि हम एक्सपोज़ हो रहे तो अपने रणनीतिकारों के साथ मिलकर एक अच्छा ड्रामा प्रायोजित किया जिस का प्रचार इस ढंग से किया गया मानो इसकी सफलता से देश की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी काला धन देश में वापस लौट आएगा और रातो रात नोटबंदी लागू कर दी
फिर क्या था पूरा देश बैंकों के आगे कतार में खड़ा होगे . लोगों को ना तो काला धन जेहन में था न हीं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार आतंकवाद दिमाग और दिल में , था तो सिर्फ एक चीज अपने 500 और 1000 के नोटों को बदलने को हताश
मीडिया  के दलालों ने नोटबंदी के दौरान अपनी पूरी भूमिका को सिर्फ और सिर्फ नोटबंदी को राष्ट्र कल्याण का विषय बताने में समेटे रखा
महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही 2000के नोट आने से मुद्रा का जो अवमूल्यन हुआ वह अब अपने रंग और तेवर को दिखा रहा सरकार ने नोटबंदी से हुए लाभ भी सार्वजनिक करना जरूरी नहीं समझा क्योंकि ऐसा कोई लाभ प्रत्यक्ष रुप से नजर नहीं आया जिसे प्रचारित किया जा सके

बीते पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने कहीं भी नहीं तो सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट मांगा अब तो देश की जनता भी इस बदलाव को महसूस करने लगी . पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आए सिर्फ दो राज्य में भारतीय जनता पार्टी को अस्पष्ट जनादेश मिला बाकी के 3 राज्यों में कांग्रेस बहुमत में आई यह चुनाव परिणाम स्पष्ट संदेश है कि देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से आश्वस्त नहीं हो पाई जो भरोसा उसने नरेंद्र मोदी पर किया था वह कहीं ना कहीं से टूटा उत्तर प्रदेश को छोड़कर कहीं भी भाजपा के लिए कुछ खास नजर नहीं आए , उत्तराखंड में कांग्रेस की मृतप्राय स्थिति भाजपा के लिए वरदान बनी और उत्तर प्रदेश में सत्ता मिली तो 1. राम मंदिर का निर्माण , 2. उत्तर प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी , 3. जिस दिन सत्ता मिली उसी दिन रात 12:00 बजे के बाद प्रदेश में चल रहे बूचड़खाने बंद
करने की घोषणा ने भाजपा को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचा दिया , क्योंकि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी कांग्रेस सहित सभी दलों ने सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यक अर्थात मुस्लिम वोटों को फोकस कर रखा था बहुसंख्यक मतदाताओं को अपनी उपेक्षा स्पष्ट दिखी . समाजवादी पार्टी के घर का झगड़ा भी भाजपा के जीत के लिए वरदान बना हलाकि जब से उत्तर प्रदेश की सरकार बनी केंद्र की तरह वहां भी ड्रामेबाजी शुरु हो गई भाजपा RSS ने जिस लव जिहाद की बात की उसे भूल छेड़खानी को रोकने के लिए एंटी लव जेहाद स्क्वाड की जगह एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया गोकशी को बंद करने की जगह बूचड़खानों को बंद करने की जगह , अवैध और वैध का खेल खेला जा रहा है , किसानों की कर्ज माफी पर देश के वित्त मंत्री ने अपने हाथ खड़े कर दिए

राम मंदिर की चर्चा निरर्थक है चुकी मामला सर्वोच्च न्यायालय में अभी विचाराधीन है आपसी सहमति के लिए सर्वोच्च न्यायलय ने आज की तारीख मुकर्रर की थी मुझे लगता है फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट के ही अधीन होगा नजदीकी समय में राम मंदिर तो बनता नहीं दिख रहा ऐसा तथ्य बताते हैं
उत्तर प्रदेश की सरकार ने निश्चित रूप से एक अच्छा निर्णय लिया सरकारी कार्यालयों में नशा मुक्ति का मेरा मानना है कि इसे 10% भ्रष्टाचार पर तो गिरावट आएगी माहौल कुछ अच्छा बनेगा पर योगी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए किसानों की कर्ज माफी जिसके जाल में उत्तर प्रदेश के किसान ही नहीं वरन देश के किसान छटपटा रहे इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होती तो हो सकता था देश की सभी राज्यों की सरकारें इसे अपने राज्यों में लागू कर देती
खासकर देश के महाराष्ट्र के किसान कर्ज के जाल में इस कदर बीथें पड़े हैं कि उन्हें आत्महत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिख रहा , वहां के किसान भी टकटकी लगाए उत्तर प्रदेश को देख रहे होंगे क्योंकि महाराष्ट्र में भी भाजपा की ही सरकार है , पर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने वादे पर खरा उतरते हैं या नहीं यह बड़ी बात होगी

केन्द्र सरकार को चाहिए विकल्पहीन देश में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखें हमारे देश के प्रधानमंत्री महोदय में देश की जनता ने एक ऊर्जावान राजनेता एक ईमानदार व्यक्तित्व एक सादगी पसंद मानव देखा था जनता को खुद की ठगने जैसा एहसास हुआ होगा जब उन्होंने सुना होगा इस गरीब देश के PM 800000 रूपय का सूट पहनते हैं
निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पूरा विश्व गंभीरता से देख रहा है ऐसे में देश की आधारभूत समस्याएं जिसमें किसान जवान और युवा यह तीनों बिखरे पड़े हैं टूटे टूटे से , इनमें उर्जा जगाना इन्हें इन का वास्तविक हक देना रोजगार का सृजन,  आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई , देश के अंदर स्थिरता देश की #संस्कृति और #धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना हिंदू मुस्लिम के बीच बढ़ रहे हो अविश्वास की खाई को भरना , महिलाओं का उत्थान , शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति , इन चीजों पर प्रधानमंत्री महोदय को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए ,

सस्ती लोकप्रियता के लिए अवैध बूचड़खाने सर्जिकल स्ट्राइक या फिर नोटबंदी जैसे बहाने देश की दशा और दिशा को नहीं बदल सकते इसके लिए निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी को गंभीरता से विचार करना चाहिए ....

    ये जो पब्लिक है सब देखती है  🙄🤔

कोवेक्सिन पुर्णतः सुरक्षित औऱ मुफ्त है टीका अवश्य लगवाएं - आनंद

         दीपा आनंद एवं अविनाश आनंद कोरोना संक्रमन के रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है / इसी क्रम में कल 10/04/20...