कोवेक्सिन पुर्णतः सुरक्षित औऱ मुफ्त है टीका अवश्य लगवाएं - आनंद

         दीपा आनंद एवं अविनाश आनंद

कोरोना संक्रमन के रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है / इसी क्रम में कल 10/04/2021 को दिन के 11 बजे से नगर परिषद अररियाके वार्ड नं.-09  शिवपुरी नहर पर स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मन्दिर परिसर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोवेक्सिन (कोरोना एन्टी वैक्सीन) देने हेतु स्वास्थ विभाग अररिया के तत्वावधान में शिविर आयोजित है

आप अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर अनिवार्यत: ले लें

यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित बताई गई है  जो मुफ्त दी जायेगी /
यह जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद दीपा आनंद ने आम अवाम से निवेदन किया है कि अपने निकट के शिविर में जाकर वैक्सीन जरूर लें स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें 

एक तरफ बढ़ रहा कोरोना संक्रमन की रफ्तार दूसरी तरफ ताबड़तोड़ रैली कर रही मोदी सरकार #JoBaatHai

अररिया जिले में लगातार कोरोना संक्रमन के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं दूसरी तरफ सावधानियों के नाम पर सिर्फ अखबारों में तस्वीरें दिखती है सिर्फ कागजों में होती है बड़ी बड़ी बातें 



जिले के चार प्रखंड को हॉटस्पॉट जोन बना दिया गया है लेकिन लोगों में कहीं कोई ना चिंता ना फिकर / प्रशासनिक अधिकारियों की भी एक तस्वीर आ जानी चाहिए अखबारों में न्यूज़ माध्यमों में कि उन्होंने मास्क की चेकिंग कर खानापूर्ति कर लिया

दूसरी तरफ देश में चुनावों का दौर जारी है प्रधानमंत्री इस वक्त प्रचार मंत्री की भूमिका में हैं और लाखों की भीड़ जुटाकर उन्हें बताया जा रहा कि डिस्टेंस का पालन करें मास्क लगाएं

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है| हर दिन संक्रमण के औसतन 20 से 25  मामले सामने आ रहे हैं| शु्क्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये हैं| इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 107 हो गई है| वहीं अब तक कुल 91 हजार 535 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया / इसमें टीका का पहला डोज लेने वालों की संख्या 80 हजार 846 है तो 10 हजार 689 लोग टीका का दूसरा डोज 

दिया गया है जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अररिया डॉ एमपी गुप्ता ने कहा जिले का फारबिसगंज व अररिया कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित प्रखंडों में शुमार है|जहां हर दिन औसतन संक्रमण के पांच से आठ मामले मिल रहे हैं / वहीं कुर्साकांट पलासी संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट जोन में तब्दील हो चुका है लेकिन इन सब का जमीन पर कोई असर नहीं दिख रहा / प्रभावित प्रखंडों में जिलास्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारी को नोडल बहाल किया गया / उन्होंने कहा संक्रमण के अधिकांश मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिल रही है / विभाग संक्रमण के स्रोत का पता लगाने पर विशेष ध्यान दे रहा है/

सही खबर बेबाक अंदाज 

संक्रमण की वजह से अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिये जिला स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में चार दिन कोरोना टीकाकरण अभियान के संचालन का निर्णय लिया है/ हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा / शेष दिनों में आरआई व एनसीडी के तहत संचालित कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा 

देश मजबूत हाथों में है आप आराम से आराम कीजिए

आतंकी हमले में गायब CRPF जवान को नक्सलियों ने मुक्त कर दिया है


खुशी की बात है कि अपहृत CRPF जवान राकेश्वर सिंह जी को नक्सलियों ने अपने कैदमुक्त कर दिया है / हो सकता है कि गायब जवान के बच्चे की मार्मिक अपील का असर हो !


पर मेरा मानना है कि यूँ हजारों की भीड़ जन अदालत लगाकर दर्जनभर पत्रकारों को बुलाकर भीड़ के सामने जवान राकेश्वर सिंह को रस्सी से मुक्त कर नक्सली आमलोगों में अपने मजबूत वजूद का एहसास दिला रहे औऱ स्वयं की छवि रॉबिनहुड जैसी बताना चाह रहे




जहां यह दृश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के चेहरे पर कालिख पोत रही वहीं यह (भीड़ का बड़ा हिस्सा) युवाओं को अंधकार की तरफ आकर्षित करने की सफल रणनीति भी है / जिनके हाथों में हथकड़ी लगी होनी चाहिए वो सेना के जवान का बांध हाथ खोलता है
भीड़ के बीच अचंभित स्तब्ध शर्मसार अवाक जवान

खैर छोड़िए इन बातों को इससे क्या फर्क पड़ता है “देश मजबूत हाथों में है” आतंकी सेना के जवान को रिलीज कर रहा देश का प्रधान बंगाल असम केरल जीत रहा है

आप तो बस ताली बजाते रहिए !!


कोवेक्सिन पुर्णतः सुरक्षित औऱ मुफ्त है टीका अवश्य लगवाएं - आनंद

         दीपा आनंद एवं अविनाश आनंद कोरोना संक्रमन के रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है / इसी क्रम में कल 10/04/20...