कहानी एक ऐसे अभागन लड़की की जिसकी शादी के 7 महीने बाद उसकी क्रूर हत्या कर दी गई और हत्या भी ऐसी हुई की मानवता शर्मसार हो जाए
कहावत में सुना था राग पर लात धर के चीर देंगे जो इस अभागन लड़की के साथ हुआ दिख रहा , यह क्रूरता किसी गैर ने नहीं किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति एवं ससुराल के लोगों द्वारा किया गया सुबह लड़की की नंग धड़ंग लाश पास के ही एक ही ईंट भट्ठा में फेंकी मिली
हैरत की बात है कि 8 महीने बाद तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ऐसा मृतक लड़की के भाई बेलाल पिता इसराइल झव्वाबाड़ी ने बताया
लड़की कहकशां की शादी मसूद आलम उम्र तकरीबन 23 वर्ष पिता इस्लाम साकिन भनसिया वार्ड नंबर 5 थाना महलगांव जिला अररिया बताया गया दहेज की मांग को लेकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया लड़की के भाई ने बताया की शादी के बाद जब कहकशां अपने ससुराल गई तो वहां अपाचे मोटरसाइकिल और फर्नीचर वगैरह की मांग होने लगी लड़की के साथ मारपीट किया जाने लगा , लड़की भाग कर अपने मायके आ गई लेकिन घटना से पहले वाले दिन शाम में मसूद आलम अपने बहनोई के साथ ससुराल गया और लड़की के परिजनों से गलती मान कर भरोसा दिलाकर की अब ऐसा नहीं होगा कहकशां को अपने साथ लिवा लाया औऱ सुबह होकर लड़की की नंग धड़ंग लाश पास के ईंट भट्ठा के पास बरामद हुई थी
6/8/2020 को मामले का मुकदमा दर्ज किया गया आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ऐसा लड़की के परिजन बताते हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें