बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के जनता को बहुत बहुत शुभकामनाएं
बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं - Nitish Kumar CM
बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है।
इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा / प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार / यह है हमारा बिहार / बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ - Tejashvi Yadav R.J.D.
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे - Chirag Paswan LJP
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। सभी बिहार वासियों को 'बिहार दिवस' के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं - Madan Mohan Jha INC
सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर बिहार के गौरव को दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाने का संकल्प लें और और देश का मान बढायें। जय बिहार। 🌳🌾🌱- Renu Devi D.CM
बिहार स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में #बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी - Venkaiah Naidu V.P of India
बिहार दिवस के अवसर पर मैं प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। बिहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक संस्कृति में रचा बसा प्रदेश है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे - Rajnath Singh Defence Minister .......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें