चुनाव आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावके मद्देनजरदर्जनों प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थांतरण

चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव के पहले दर्जनों प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है


ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी अलग-अलग अधिसूचना के अनुसार 
मोनालिसा प्रिदर्शनी को अररिया के पलासी प्रखंड
प्रियंका को कटिहार के बारसोई
कुंदन कुमार को गया के बेलागंज
राजीव रंजन कुमार को दरभंगा के सिंहवाड़ा
शैलेश कुमार केसरी को पटना के पुनपुन
विनोद कुमार को पटना के विक्रम
लोकेंद्र यादव को पूर्णिया के जलालगढ, 
मीनू कुमारी को पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल
पंकज कुमार उपाध्याय को पूर्वी चंपारण के फेनहारा, 
जयवर्धन गुप्ता को भोजपुर के बड़हरा, 
राजेश कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर, 
अलिषा कुमारी को मधेपुरा के गम्हरिया, 
पुलक कुमार को वैशाली के लालगंज, 
हरिओम शरण को समस्तीपुर के शिवाजीनगर, 
प्रमोद कुमार को सारण के मकेर
सुदर्शन कुमार को सारण के सोनपुर
सूरज कुमार सिंह को सीवान के सिसवन
दिवाकर कुमार को सीतामढ़ी के चोरौत
विनीत कुमार को सुपौल के राघोपुर
अभिमन्यु कुमार को सुपौल के मरौना
उषा कुमारी को अरवल के अरवल सदर
 नवीन शर्मा को औरंगाबाद के औरंगाबाद सदर, 
अजाजुद्दीन अहमद को कैमूर के चैनपुर
सुमन कुमारी को पूर्णिया के भवानीपुर
मनोरंजन प्रसाद को बेगूसराय के डंडारी
वीणा कुमारी चौधरी को भागलपुर के गोपालपुर
चंद्रिका कुमारी को भागलपुर के सन्हौला, 
पुनिता कुमारी को मधुबनी के फुलपरास, 
रीता कुमारी-1 को मधेपुरा के चेलाढ, 
सुनीता कुमारी को मुजफ्फरपुर के मडवन, 
विनोद कुमार सिंह को लखीसराय के चानन, 
हीरा कुमारी को वैशाली के महनार, 
अरुण कुमार सिंह को सहरसा के सलखुआ में तैनात किया गया है 
ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में पदस्थापित किया गया है , जिनमें 
बबलू कुमार को अररिया, 
उमेश कुमार सिंह को अरवल, 
राजाराम पंडित को औरंगाबाद
 प्रेम कुमार को कटिहार
मो. मुर्शीद अंसारी को कटिहार
राजीव रंजन कुमार को किशनगंज
 गोपाल कृष्णन को कैमूर
 सुशील कुमार को कैमूर
राधा रमण मुरारी को कैमूर
नीलम को गया
जनार्दन तिवारी को पश्चिम चंपारण
 अमित कुमार को पूणिया
अशोक प्रसाद को पूर्वी चंपारण
उदय कुमार को पूर्वी चंपारण, 
मनोज कुमार को बक्सर, सुभाष कुमार को बक्सर, 
कुंदन कुमार को भागलपुर, 
कृष्ण मुरारी को भोजपुर,
 सुशील कुमार को भोजपुर, 
तेज प्रताप त्यागी को मधेपुरा, 
शशि प्रकाश को मधेपुरा, मनोज कुमार, 
अविनाश कुमार को वैशाली, 
प्रभाकर सिंह को सीवान, 
मणिमाला कुमारी को मधेपुरा एवं
रंजन लाल निगम को सीवान में पदस्थापित किया गया है

बिहार स्थापना दिवस (23 मार्च 1912) की अनंत शुभकामनाएं बहुत बहुत मुबारकबाद ❤️🙏

बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के जनता को बहुत बहुत शुभकामनाएं 

बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे - Narendra Modi P.M 
बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं - Nitish Kumar CM
बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है।
इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा / प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार / यह है हमारा बिहार / बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ  - Tejashvi Yadav R.J.D.
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे - Chirag Paswan LJP
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।    सभी बिहार वासियों को 'बिहार दिवस' के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं - Madan Mohan Jha INC
सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर बिहार के गौरव को दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाने का संकल्प लें और और देश का मान बढायें। जय बिहार। 🌳🌾🌱- Renu Devi D.CM
बिहार स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में #बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी - Venkaiah Naidu V.P of India 

बिहार दिवस के अवसर पर मैं प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। बिहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक संस्कृति में रचा बसा प्रदेश है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे - Rajnath Singh Defence Minister .......

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे संघ विचारक मेघालय के महामहिम राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक


मोदी सरकार को मेघालय गवर्नर की साफ साफ चेतावनी


बागपत: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों का पक्ष लेते हुए कहा कि जिस देश का किसान और जवान असंतुष्ट हो, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता.

श्री सत्यपाल मलिक ने कहा कि यदि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी मान्यता दे देती है, तो प्रदर्शनकारी किसान मान जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘आज की तारीख में किसानों के पक्ष में कोई भी कानून लागू नहीं है. इस स्थिति को ठीक करना चाहिए. जिस देश का किसान और जवान असंतुष्ट होगा उस देश को कोई नहीं बचा सकता 

कहते हैं देश की तरक्की के लिए मजबूत किसान संतुष्ट जवान (Army) जरूरी है

jan sanvaad यूट्यूब चैनल

मलिक ने किसानों की दशा का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की हालत देखिए कि वो जो भी दैनिक उपभोग उपयोग की चीजें खरीदते हैं , उनके दाम हर वर्ष बढ़ते हैं पर उनके उपजाए फसल की कीमत नहीं बढ़ती /

 जब (बीज की) बुवाई करते हैं, तब उसके दाम कुछ औऱ होता है और जब फसल तैयार होती है तब कम हो जाता है.’

नए कृषि कानूनों को सही ठहराने के लिए भाजपा द्वारा दी जा रही दलील पर तंज करते हुए मलिक ने कहा, ‘बहुत शोर भी मचाया गया कि किसान दूसरी जगह कहीं भी (फसल) बेच सकते हैं. वह तो 15 साल पुराना कानून है, लेकिन इसके बावजूद मथुरा के किसान जब गेहूं लेकर पलवल जाते हैं तो उन पर लाठीचार्ज हो जाता है. सोनीपत का किसान जब नरेला जाता है, तो उस पर लाठीचार्ज हो जाता है.’

संघ विचारक मेघालय के राज्यपाल की मोदी सरकार को बड़ी नसीहत सरदार 300 साल तक दुश्मनी याद रखते हैं

उन्होंने कहा, ‘किसानों के बहुत से सवाल ऐसे हैं, जो हल होने चाहिए. मैं अब भी इस कोशिश में हूं कि किसी तरह यह मसला हल हो. मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि किसानों के मामले में जितनी दूर तक जाना पड़ेगा, मैं जाऊंगा.

मलिक ने कहा, ‘मुझे किसानों की तकलीफ पता है. उनकी पूरी इकोनॉमिक्स (अर्थव्यवस्था) के बारे में मालूम है. किसान इस देश में बहुत बुरे हाल में हैं.’

मलिक ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘पता नहीं आप लोगों में से कितने लोग जानते हैं, लेकिन मैं सिखों को जानता हूं. श्रीमति गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाने के बाद अपने फार्म हाउस पर एक महीना तक महामृत्युंजय यज्ञ कराया था.’

पाखंड धूर्तता अंधविश्वास के सहारे धर्म का कारोबार

राज्यपाल ने कहा ‘अरुण नेहरू ने मुझे बताया कि उन्होंने उनसे (इंदिरा गांधी से) पूछा कि आप यह तो नहीं मानती थीं, फिर आप यह क्यों करा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि तुम्हें पता नहीं है, मैंने इनका अकाल तख्त तोड़ा है. वे मुझे छोड़ेंगे नहीं. उन्हें इलहाम था कि यह होगा.’

मलिक ने कहा, ‘अभी किसानों के मामले में जब मैंने देखा कि क्या-क्या हो रहा है, तो मैं खुद को रोक नहीं सका और मैंने अपनी बात रखी. मैंने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री (अमित शाह) दोनों से कहा कि मेरी दो प्रार्थनाएं हैं. एक तो यह कि इन्हें (प्रदर्शनकारी किसानों को) दिल्ली से खाली हाथ मत भेजनाख् क्योंकि यह सरदार (सिख) लोग 300 साल तक (किसी बात को) याद रखते हैं. दूसरा यह कि उन पर बल प्रयोग मत करना. 



जिस दिन (किसान नेता) राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का शोर मचा हुआ, उस वक्त भी मैंने हस्तक्षेप कर उसे रुकवाया


Jan Sanvaad News & Views . Email ID - bbreaking534@gmail.com 

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा

 मैं रितु जयसवाल यह शपथ लेती हूँ कि वोट के हिसाब से जिन 71851 लोगों और परिहार की सम्पूर्ण जनता ने मुझ में विश्वास किया, आजीवन उनके संरक्षण में खड़ी रहूँगी
परिहार की जनता की आवाज़ सदन में आज तक उठ न सकी पर मैं रितु जयसवाल यह वचन देती हूँ कि आपकी हर दुःख तकलीफ को सब से जोरदार तरीके से राज्य और देश स्तर पर हमेशा उठाती रहूँगी आपकी ये हारी हुई उम्मीदवार समस्या और आपके बीच ढाल बन कर खड़ी मिलेगी। जल्दी सभी आंकड़ों और पूर्ण विवरण के साथ लाइव आ कर समीक्षा और प्रतिक्रिया आपसे साझा करूंगी


साजिशों और कूटनीति का दौर नीचता के किस हद तक चला परिहार में ये जनता जानती है। सभी समर्थकों के साथ साथ आम जनता भी दुःखी हैं। उन्हें बस यही विश्वास दिलाती हूँ कि आज आप सबके मेहनत से तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी इतने वोट आना को सकारत्मक रूप से लें। हम सब मिल कर परिहार को एक मजबूत विपक्ष देंगे जो लोकतंत्र में अत्यंत आवश्यक है

परिहार की जो भयानक दुर्दशा है उसके लिए स्थानीय प्रतिनिधि और सत्ता पक्ष के साथ-साथ आज तक विपक्ष का न होना भी उतना हीं जिम्मेवार है। परिहार की जनता का इस अपार समर्थन के लिए हृदय से आभार - Ritu Jaiswal , RJD

कोवेक्सिन पुर्णतः सुरक्षित औऱ मुफ्त है टीका अवश्य लगवाएं - आनंद

         दीपा आनंद एवं अविनाश आनंद कोरोना संक्रमन के रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है / इसी क्रम में कल 10/04/20...