Bihar Araria पुलिस प्रशासन की “शिथिलता” का प्रमाण कहें या संवेदनहीनता का ?

कहानी एक ऐसे अभागन लड़की की जिसकी शादी के 7 महीने बाद उसकी क्रूर हत्या कर दी गई और हत्या भी ऐसी हुई की मानवता शर्मसार हो जाए 

कहावत में सुना था राग पर लात धर के चीर देंगे जो इस अभागन लड़की के साथ हुआ दिख रहा , यह क्रूरता किसी गैर ने नहीं किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति एवं ससुराल के लोगों द्वारा किया गया सुबह लड़की की नंग धड़ंग लाश पास के ही एक ही ईंट भट्ठा में फेंकी मिली
हैरत की बात है कि 8 महीने बाद तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ऐसा मृतक लड़की के भाई बेलाल पिता इसराइल झव्वाबाड़ी ने बताया

लड़की कहकशां की शादी मसूद आलम उम्र तकरीबन 23 वर्ष पिता इस्लाम साकिन भनसिया वार्ड नंबर 5 थाना महलगांव जिला अररिया बताया गया दहेज की मांग को लेकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया लड़की के भाई ने बताया की शादी के बाद जब कहकशां अपने ससुराल गई तो वहां अपाचे मोटरसाइकिल और फर्नीचर वगैरह की मांग होने लगी लड़की के साथ मारपीट किया जाने लगा , लड़की भाग कर अपने मायके आ गई लेकिन घटना से पहले वाले दिन शाम में मसूद आलम अपने बहनोई के साथ ससुराल गया और लड़की के परिजनों से गलती मान कर भरोसा दिलाकर की अब ऐसा नहीं होगा कहकशां को अपने साथ लिवा लाया औऱ सुबह होकर लड़की की  नंग धड़ंग लाश पास के ईंट भट्ठा के पास बरामद हुई थी 

6/8/2020 को मामले का मुकदमा दर्ज किया गया आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ऐसा लड़की के परिजन बताते हैं

अररिया में रोड जाम कर राजद कांग्रेस मीम कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया

आज पूर्व आहूत बिहार बंद के लिए राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे , अररिया में कांग्रेस और AIMIM का भी पूर्ण समर्थन रहा कार्यकर्ताओं में विधानसभा में हुए कुकृत्य से आक्रोश व्याप्त है , सरकार के विरोध में जमकर हुई नारेबाजी घण्टो रहा फोरलेन हाइवे जाम /




मुख्य रूप से इस बंदी को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान , युवा राजद जिला अध्यक्ष गौरव राय बिट्टू महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशीला साह AIMIM जिलाध्यक्ष राशिद अनवर 




मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशील विश्वास प्रदेश कार्यसमिति रंजीत कुमार रंजीत युवा राजद के प्रदेश सचिव राहिल अहमद वरिष्ठ राजद नेता पप्पू पासवान युवा राजद प्रधान महासचिव मोहसिन अख्तर युवा राजद जिला महासचिव सिप्पू मंडल छात्र राजद जिला अध्यक्ष बजरंग बिहारी उर्फ रुपेश उपाध्यक्ष अंकित सेन रुपेश यादव अररिया प्रखंड अध्यक्ष तंजील अहमद , हेमंत यादव फारबिसगंज संजय पंजियार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए - Jan Sanvaad 





चुनाव आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावके मद्देनजरदर्जनों प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थांतरण

चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव के पहले दर्जनों प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है


ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी अलग-अलग अधिसूचना के अनुसार 
मोनालिसा प्रिदर्शनी को अररिया के पलासी प्रखंड
प्रियंका को कटिहार के बारसोई
कुंदन कुमार को गया के बेलागंज
राजीव रंजन कुमार को दरभंगा के सिंहवाड़ा
शैलेश कुमार केसरी को पटना के पुनपुन
विनोद कुमार को पटना के विक्रम
लोकेंद्र यादव को पूर्णिया के जलालगढ, 
मीनू कुमारी को पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल
पंकज कुमार उपाध्याय को पूर्वी चंपारण के फेनहारा, 
जयवर्धन गुप्ता को भोजपुर के बड़हरा, 
राजेश कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर, 
अलिषा कुमारी को मधेपुरा के गम्हरिया, 
पुलक कुमार को वैशाली के लालगंज, 
हरिओम शरण को समस्तीपुर के शिवाजीनगर, 
प्रमोद कुमार को सारण के मकेर
सुदर्शन कुमार को सारण के सोनपुर
सूरज कुमार सिंह को सीवान के सिसवन
दिवाकर कुमार को सीतामढ़ी के चोरौत
विनीत कुमार को सुपौल के राघोपुर
अभिमन्यु कुमार को सुपौल के मरौना
उषा कुमारी को अरवल के अरवल सदर
 नवीन शर्मा को औरंगाबाद के औरंगाबाद सदर, 
अजाजुद्दीन अहमद को कैमूर के चैनपुर
सुमन कुमारी को पूर्णिया के भवानीपुर
मनोरंजन प्रसाद को बेगूसराय के डंडारी
वीणा कुमारी चौधरी को भागलपुर के गोपालपुर
चंद्रिका कुमारी को भागलपुर के सन्हौला, 
पुनिता कुमारी को मधुबनी के फुलपरास, 
रीता कुमारी-1 को मधेपुरा के चेलाढ, 
सुनीता कुमारी को मुजफ्फरपुर के मडवन, 
विनोद कुमार सिंह को लखीसराय के चानन, 
हीरा कुमारी को वैशाली के महनार, 
अरुण कुमार सिंह को सहरसा के सलखुआ में तैनात किया गया है 
ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में पदस्थापित किया गया है , जिनमें 
बबलू कुमार को अररिया, 
उमेश कुमार सिंह को अरवल, 
राजाराम पंडित को औरंगाबाद
 प्रेम कुमार को कटिहार
मो. मुर्शीद अंसारी को कटिहार
राजीव रंजन कुमार को किशनगंज
 गोपाल कृष्णन को कैमूर
 सुशील कुमार को कैमूर
राधा रमण मुरारी को कैमूर
नीलम को गया
जनार्दन तिवारी को पश्चिम चंपारण
 अमित कुमार को पूणिया
अशोक प्रसाद को पूर्वी चंपारण
उदय कुमार को पूर्वी चंपारण, 
मनोज कुमार को बक्सर, सुभाष कुमार को बक्सर, 
कुंदन कुमार को भागलपुर, 
कृष्ण मुरारी को भोजपुर,
 सुशील कुमार को भोजपुर, 
तेज प्रताप त्यागी को मधेपुरा, 
शशि प्रकाश को मधेपुरा, मनोज कुमार, 
अविनाश कुमार को वैशाली, 
प्रभाकर सिंह को सीवान, 
मणिमाला कुमारी को मधेपुरा एवं
रंजन लाल निगम को सीवान में पदस्थापित किया गया है

बिहार स्थापना दिवस (23 मार्च 1912) की अनंत शुभकामनाएं बहुत बहुत मुबारकबाद ❤️🙏

बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के जनता को बहुत बहुत शुभकामनाएं 

बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे - Narendra Modi P.M 
बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं - Nitish Kumar CM
बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है।
इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा / प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार / यह है हमारा बिहार / बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ  - Tejashvi Yadav R.J.D.
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे - Chirag Paswan LJP
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।    सभी बिहार वासियों को 'बिहार दिवस' के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं - Madan Mohan Jha INC
सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर बिहार के गौरव को दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाने का संकल्प लें और और देश का मान बढायें। जय बिहार। 🌳🌾🌱- Renu Devi D.CM
बिहार स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में #बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी - Venkaiah Naidu V.P of India 

बिहार दिवस के अवसर पर मैं प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। बिहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक संस्कृति में रचा बसा प्रदेश है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे - Rajnath Singh Defence Minister .......

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे संघ विचारक मेघालय के महामहिम राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक


मोदी सरकार को मेघालय गवर्नर की साफ साफ चेतावनी


बागपत: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों का पक्ष लेते हुए कहा कि जिस देश का किसान और जवान असंतुष्ट हो, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता.

श्री सत्यपाल मलिक ने कहा कि यदि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी मान्यता दे देती है, तो प्रदर्शनकारी किसान मान जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘आज की तारीख में किसानों के पक्ष में कोई भी कानून लागू नहीं है. इस स्थिति को ठीक करना चाहिए. जिस देश का किसान और जवान असंतुष्ट होगा उस देश को कोई नहीं बचा सकता 

कहते हैं देश की तरक्की के लिए मजबूत किसान संतुष्ट जवान (Army) जरूरी है

jan sanvaad यूट्यूब चैनल

मलिक ने किसानों की दशा का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की हालत देखिए कि वो जो भी दैनिक उपभोग उपयोग की चीजें खरीदते हैं , उनके दाम हर वर्ष बढ़ते हैं पर उनके उपजाए फसल की कीमत नहीं बढ़ती /

 जब (बीज की) बुवाई करते हैं, तब उसके दाम कुछ औऱ होता है और जब फसल तैयार होती है तब कम हो जाता है.’

नए कृषि कानूनों को सही ठहराने के लिए भाजपा द्वारा दी जा रही दलील पर तंज करते हुए मलिक ने कहा, ‘बहुत शोर भी मचाया गया कि किसान दूसरी जगह कहीं भी (फसल) बेच सकते हैं. वह तो 15 साल पुराना कानून है, लेकिन इसके बावजूद मथुरा के किसान जब गेहूं लेकर पलवल जाते हैं तो उन पर लाठीचार्ज हो जाता है. सोनीपत का किसान जब नरेला जाता है, तो उस पर लाठीचार्ज हो जाता है.’

संघ विचारक मेघालय के राज्यपाल की मोदी सरकार को बड़ी नसीहत सरदार 300 साल तक दुश्मनी याद रखते हैं

उन्होंने कहा, ‘किसानों के बहुत से सवाल ऐसे हैं, जो हल होने चाहिए. मैं अब भी इस कोशिश में हूं कि किसी तरह यह मसला हल हो. मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि किसानों के मामले में जितनी दूर तक जाना पड़ेगा, मैं जाऊंगा.

मलिक ने कहा, ‘मुझे किसानों की तकलीफ पता है. उनकी पूरी इकोनॉमिक्स (अर्थव्यवस्था) के बारे में मालूम है. किसान इस देश में बहुत बुरे हाल में हैं.’

मलिक ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘पता नहीं आप लोगों में से कितने लोग जानते हैं, लेकिन मैं सिखों को जानता हूं. श्रीमति गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाने के बाद अपने फार्म हाउस पर एक महीना तक महामृत्युंजय यज्ञ कराया था.’

पाखंड धूर्तता अंधविश्वास के सहारे धर्म का कारोबार

राज्यपाल ने कहा ‘अरुण नेहरू ने मुझे बताया कि उन्होंने उनसे (इंदिरा गांधी से) पूछा कि आप यह तो नहीं मानती थीं, फिर आप यह क्यों करा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि तुम्हें पता नहीं है, मैंने इनका अकाल तख्त तोड़ा है. वे मुझे छोड़ेंगे नहीं. उन्हें इलहाम था कि यह होगा.’

मलिक ने कहा, ‘अभी किसानों के मामले में जब मैंने देखा कि क्या-क्या हो रहा है, तो मैं खुद को रोक नहीं सका और मैंने अपनी बात रखी. मैंने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री (अमित शाह) दोनों से कहा कि मेरी दो प्रार्थनाएं हैं. एक तो यह कि इन्हें (प्रदर्शनकारी किसानों को) दिल्ली से खाली हाथ मत भेजनाख् क्योंकि यह सरदार (सिख) लोग 300 साल तक (किसी बात को) याद रखते हैं. दूसरा यह कि उन पर बल प्रयोग मत करना. 



जिस दिन (किसान नेता) राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का शोर मचा हुआ, उस वक्त भी मैंने हस्तक्षेप कर उसे रुकवाया


Jan Sanvaad News & Views . Email ID - bbreaking534@gmail.com 

कोवेक्सिन पुर्णतः सुरक्षित औऱ मुफ्त है टीका अवश्य लगवाएं - आनंद

         दीपा आनंद एवं अविनाश आनंद कोरोना संक्रमन के रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है / इसी क्रम में कल 10/04/20...